नवादा, जुलाई 4 -- Nawada News: हिसुआ में जल्द ही नए बस पड़ाव से वाहनों का परिचालन शुरू होगा। इससे बाजार में जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिलेगी। अबतक सम्पर्क पथ के अलावा यात्रियों के बैठने के लिए शेड, शौचालय और पेयजल की व्यवस्था पूरी कर ली गई है। पुराने बस स्टैंड में जगह कम होने और शहर में जाम की समस्या उत्पन्न होने के कारण जिलाधिकारी के निर्देश पर हिसुआ नगर परिषद द्वारा तिलैया नदी के उस पार नए बस स्टैंड का निर्माण करोड़ों रूपये की लागत से कुछ महीने से शुरू किया गया था। जबकि बचे हुए कार्य जल्द पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। शेष कार्यों को पूरा करने के लिए जोर-शोर से काम चल रहा है। बता दें कि हिसुआ विश्वशांति चौक स्थित बस स्टैंड पर जगह कम रहने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। स्टैंड में जगह नहीं होने से वाहनों को सड़क कि...