नवादा, नवम्बर 7 -- नवादा में धनतेरस की खरीदारी Nawada News: धन, आरोग्य, सुख और समृद्धि का प्रतीक धनतेरस शुक्रवार को नवादा जिले में हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण इलाकों के बाजार धनतेरस पर चमक उठे और करोड़ों के कारोबार से व्यापारी वर्ग गदगद हो गए। बाजारों में सुबह से ही रौनक देखने को मिली। दोपहर 3 बजे के बाद बाजार में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ पड़ी और देर रात तक खरीदारी का दौर जारी रहा। सोने-चांदी के आभूषण के साथ ही बाइक, ट्रैक्टर, पीतल और कांसे के बर्तन, एलईडी, वाशिंग मशीन, फ्रिज समेत अन्य उपकरणों की जमकर खरीदारी हुई। दीपावली के त्योहार को लेकर मिट्टी के पारंपरिक दीये, मोमबत्तियां, बिजली की झालरें (लाइट्स), रंगोली के रंग और घर की सजावट के सामानों की भी जमकर बिक्री हुई। भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की मिट्टी...