नवादा, नवम्बर 3 -- Nawada News: जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग की टीम ने रविवार देर रात तक जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर दो पोकलेन, दो ट्रक एक ट्रैक्टर व एक ट्रैक्टर ट्रॉली समेत कुल छह वाहनों को जब्त किया। इन वाहनों का इस्तेमाल बालू, पत्थर और मिट्टी के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान सभी वाहनों के चालक मौके से फरार हो गए। विभाग ने संबंधित थानों में प्राथमिकी दर्ज कराने और वाहनों को जब्त कराने के साथ कुल 45.59 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। गुप्त सूचना के आधार पर खनन विभाग की टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से अलग-अलग स्थानों पर संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया। जिला खनन पदाधिकारी प्रत्यय अमन की मॉनिटरिंग में प्रशिक्षु खनिज विकास पदाधिकारी अंकित...