नवादा, अक्टूबर 15 -- बाइक स्टंट पर यातायात पुलिस की कार्रवाई Nawada News: दोनों बाइक स्टंटबाजों ने बुधवार को यातायात थाने में सरेंडर कर दिया। दोनों की बाइक की जांच की गयी। दस्तावेज मांगे गये व उनकी पड़ताल की। दस्तावेजों की कमी व यातायात नियमों के उल्लंघन के आरोप में दोनों बाइकों पर 12-12 हजार का जुर्माना लगाया गया। इनमें खतरनाक तरीके से बाइक चलाने के आरोप में 05 हजार, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के बाइक चलाने के आरोप में 05 हजार, बिना हेलमेट बाइक चलाने पर 01 हजार व प्रदूषण फेल होने पर 01 हजार का जुर्माना शामिल है। यातायात पुलिस ने दोनों बाइक नंबर बीआर 27 वाई 8180 व बीआर 27 डब्ल्यू 1483 जब्त कर लिया है। यातायात थानाध्यक्ष विद्या शंकर कुमार ने बताया कि दोनों वाहनों का 12-12 हजार का चालान काटा गया है। चालान की राशि जमा करने के बाद वाहनों को रिलीज...