नवादा, अक्टूबर 4 -- Nawada News: आगामी दुर्गा पूजा और त्योहारों के सीजन को देखते हुए नवादा शहर में बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बिजली विभाग पूरी तरह से एक्शन मोड में दिख रहा है। त्योहारों के दौरान श्रद्धालुओं और शहरवासियों को किसी भी प्रकार की बिजली कटौती या तकनीकी खराबी का सामना न करना पड़े, इसके लिए विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर पूर्व-तैयारियां की जा रही हैं। ​इसी कड़ी में शहर के विभिन्न इलाकों में विद्युत तारों के आसपास फैले पेड़ों और उनकी टहनियों की छंटाई का विशेष अभियान चलाया जा रहा है। लगातार हर दिन शहर के प्रमुख मार्गों और मोहल्लों में अभियान चलाकर हाई-टेंशन और लो-टेंशन बिजली के तारों को छूने वाली या उनके समीप झुकी हुई पेड़ों की डालियों को काटा जा रहा है। ​विभाग कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार भारती के निर्देशन...