नवादा, नवम्बर 17 -- Nawada News: नवादा में दहेज दानवों ने पहले दहेज के एक महिला को मार डाला को अब उसकी दो नवजात बच्चियों की हत्या पर तुले हैं। इस मामले में कोर्ट में गुहार लगाने पर कोर्ट के आदेशानुसार मामले में महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी। वादिनी वारिसलीगंज के बाघीबरडीहा की चंपा देवी का आरोप है कि ससुराल वालों ने पहले उसकी बेटी पूनम कुमारी की दहेज के लिए उसकी छोटी बेटी तुलसी कुमारी के सामने हत्या कर दिया। मायके वालों का मुंह यह कह कर बंद कर दिया कि केस करोगी तो उसकी दोनों बेटियों को मार देंगे। जिसके चलते परिजन चुप रहे। परंतु अब वे लोग उसकी दोनों नवजात बच्चियों की हत्या करना चाह रहे हैं। मामले में महिला थाने में दर्ज प्राथमिकी में ढिबरी मुफस्सिल के रूपेश कुमार समेत 12 लोगों को आरोपत किया गया है। (नवादा से अरविंद कुमार रवि)

हिं...