नवादा, जुलाई 11 -- Nawada News: हिसुआ नगर परिषद का अंदरूनी लड़ाई अब थाना तक पहुंच चुकी है। लंबे अर्से से चली आ रही उठापटक के कारण नगर का विकास कार्य प्रभावित है। जिससे आम लोगों में काफी निराशा और आक्रोश है। हिसुआ पुलिस को दिए गए आवेदन में अध्यक्ष पूजा कुमारी ने कनीय अभियंता अविनाश आनंद पर मानसिक प्रताड़ना, अभद्र व्यवहार, अनावश्यक दवाब और जातिगत प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। जबकि कनीय अभियंता अविनाश आनंद ने अध्यक्ष पर अपने कार्यालय कक्ष में बुलाकर प्रताड़ित करने, गाली-गलौज और प्रत्येक कार्य में मोटा रकम वसूलने का दवाब बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही मोबाइल छीनने और सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया है। मामला हिसुआ में नगर परिषद द्वारा बनाए जा रहे बस स्टैंड से जुड़ा है। अध्यक्ष ने कनीय अभियंता के विरुद्ध घटिया कार्य कराने और चयनित ...