नवादा, जुलाई 19 -- Nawada News: जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष पद पर तेजनारायण यादव और महासचिव पद पर अरविंद कुमार ने कब्जा जमाया। शुक्रवार की देर रात व्यवहार न्यायालय परिसर में वोटों की गिनती के बाद दोनों के नामों की घोषणा की गई। इसके अलावा अन्य सभी पदों के निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की भी घोषणा कर दी गई है। मतगणना के बाद परिणाम की जानकारी देते हुए संघ के मुख्य चुनाव पदाधिकारी अधिवक्ता निरंजन कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तेजनारायण यादव 244 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी उमेश प्रसाद सिंह को 95 मतों से पराजित किया। वहीं अधिवक्ता अरूण कुमार तीसरे नम्बर पर रहे। उन्हें केवल 139 वोट प्राप्त हुए। संघ के महासचिव पद के लिए अरविन्द कुमार ने 399 वोट प्राप्त कर जीत दर्ज की। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी...