नवादा, जुलाई 9 -- Nawada News: प्रखंड की तुंगी पंचायत के पूर्व पैक्स अध्यक्ष रामपुर मंझवे निवासी ईश्वरी प्रसाद के पुत्र अंकित कुमार ऊर्फ जीतेन्द्र यादव के मकान का फर्जी कागजात और वीडियो दिखाकर पड़ोस के एक दंपती ने उत्कर्ष बैंक से 20 लाख रूपये का कर्ज ले लिया। मामले की जानकारी पूर्व पैक्स अध्यक्ष को तब लगी, जब बुधवार को अपराह्न 4 बजे के करीब बैंक कर्मी लोन वसूली के लिए उनके घर पर गए। पीड़ित ने इस संबंध में हिसुआ थाना में आवेदन दिया है।

घटना का विवरण उन्होंने कहा कि पड़ोसी हीरा विश्वकर्मा ने हमारे पुश्तैनी मकान का फर्जी कागजात और वीडियो दिखाकर अपनी पत्नी सुलेखा देवी के नाम से उत्कर्ष बैंक से 20 लाख का कर्ज ले लिया है। पीड़ित इस बाबत पड़ोसी हीरा विश्वकर्मा और उसकी पत्नी, पुत्र और पुत्री से पूछताछ करने गए तो उनके साथ गाली-गलौज करने और जान से मारन...