नवादा, अगस्त 11 -- Nawada News: जिले में हरित आवरण बढ़ाने और राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे हरियाली विकसित करने की दिशा में वन विभाग की ओर से पिछले तीन वर्षों में बड़े पैमाने पर पौधरोपण किया गया। जिले से गुजरने वाले दोनों राष्ट्रीय राजमार्गों एनएच-82 और एनएच-20 के किनारे वर्ष 2022-23 से 2024-25 के बीच कुल 21 हजार 161 पौधे लगाए गए। तीन वर्षों तक निगरानी, सुरक्षा और नियमित रखरखाव के बाद इनमें से करीब 83 फीसदी पौधे सुरक्षित बचाये गये। पौधों की उत्तरजीविता का यह आंकड़ा लगातार तीन वर्षों तक रखरखाव के बाद का है। यह भी पढ़ें- फाइलों में चार लाख पौधे, एनएच किनारे आधी से ज्यादा हरियाली गायबपौधों के संरक्षण और विकास विभागीय स्तर पर पौधों को सिर्फ लगाने तक ही सीमित नहीं रखा गया, बल्कि उनके संरक्षण और विकास पर भी लगातार ध्यान दिया गया। अधिकांश स्थानो...