Nawada News: तीन दिनों की बारिश से ठंड का अहसास बरकरार, रविवार को निकली धूप
नवादा, नवम्बर 2 -- Nawada News: जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश और आसमान में छाए बादलों के बाद आखिरकार रविवार को मौसम ने करवट ली। रविवार सुबह से ही खिली धूप निकलने से नवादा वासियों को पिछले कई दिनों से जारी नमी और सीलन भरे मौसम से बड़ी राहत मिली है। हालांकि, लगातार हुई वर्षा के प्रभाव से तापमान में आई भारी गिरावट के कारण अब जिले में गुलाबी ठंड का अहसास तेजी से होने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के चलने से सिहरन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बीते तीन दिनों के दौरान हुई बारिश और बादलों की आवाजाही के कारण जिले के न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगभग 5 से 7 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है। जहां पिछले दिनों लोग हल्की उमस से परेशान थे, वहीं अब अचानक तापमान गिरने से ठंड का असर दिखने लगा है। रविवार को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.