नवादा, सितम्बर 20 -- Nawada News: कौआकोल प्रखंड क्षेत्र की मंझिला पंचायत के वार्ड संख्या 9 में मुख्यमंत्री नल-जल योजना की स्थिति इन दिनों ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है।

योजना की स्थिति ग्रामीणों के अनुसार, करीब डेढ़ साल से नल-जल योजना पूरी तरह ठप पड़ी है, लेकिन इसके बावजूद संबंधित विभाग और अधिकारी इस समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। योजना के तहत घर-घर पानी पहुंचाने के उद्देश्य से बिछाई गई पाइपलाइन और लगाए गए नल ग्रामीणों के लिए महज शोपीस बनकर रह गया है। लंबे समय से पानी की आपूर्ति बंद रहने के कारण लोगों को पेयजल के लिए दूसरे स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। गर्मी के दिनों में समस्या और भी गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को योजना के ठप होने की जानकारी द...