नवादा, अक्टूबर 7 -- Nawada News: रजौली प्रखंड के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय अमावां पश्चिमी (दरियापुर स्कूल) में गांधी जयंती पर ताला लटका पाए जाने और सभी शिक्षकों के अनुपस्थित रहने के मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। इस मामले में प्रधानाध्यापक को शो-कॉज जारी करने के साथ ही विभागीय जांच बैठा दी गई है। विभागीय निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता पर 3 अक्टूबर को कारण बताओ नोटिस जिला शिक्षा पदाधिकारी दीपक कुमार द्वारा जारी किया गया। प्रधानाध्यापक समेत विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि इस मामले में प्रधानाध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी ने डीप...