नवादा, अगस्त 9 -- Nawada News: बिहार सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ई-संजीवनी टेली-कंसल्टेशन कार्यक्रम में नवादा जिले का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। जुलाई 2026 के ताजा जारी राज्यस्तरीय आंकड़ों के अनुसार, नवादा जिला स्वास्थ्य सेवाओं के इस डिजिटल मॉडल में पिछड़ता दिख रहा है। जिले में निर्धारित मासिक लक्ष्य का केवल 37 प्रतिशत कार्य ही पूरा हो पाया है, जिसके कारण नवादा 38 जिलों की राज्यस्तरीय रैंकिंग में 30वें स्थान पर खिसक गया है। स्वास्थ्य विभाग की जुलाई 2026 की मासिक प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, नवादा जिले के लिए ​मासिक निर्धारित लक्ष्य 21,625 टेली-कंसल्टेशन का था। इसमें से ​पूर्ण परामर्श की संख्या 7,982 रही, जबकि ​प्रक्रियाधीन परामर्श की संख्या 185 है। इस प्रकार, ​उप...