Nawada News: ट्रैक्टर की चपेट में आने से बुजुर्ग किसान की मौत, जाम
नवादा, अगस्त 4 -- Nawada News: थाना क्षेत्र अंतर्गत वनगंगा-डोहरा मार्ग पर सोमवार की सुबह चौरमा स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान चौरमा गांव निवासी 70 वर्षीय मोती यादव के रूप में की गई है। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर पलट गई। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटना के विरोध में लोगों ने वनगंगा चौक के समीप दो घंटे तक सड़क जाम कर दिया।
घटना का वर्णन प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किसान अपने घर के निकट मूत्र त्याग के लिए सड़क किनारे खड़े थे। तभी तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उन्हें कुचल दिया। जिससे घटनास्थल पर उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने बालू के अवैध उठाव पर रोक लगाने, ट्रैक्टरों के अनियंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.