नवादा, अक्टूबर 15 -- अनधिकृत चेन पुलिंग पर आरपीएफ की कार्रवाई Nawada News: पूर्व मध्य रेल के दानापुर मंडल अंतर्गत किऊल-गया रेलखंड पर ट्रेन में अनाधिकृत रूप से चेन पुलिंग यानी एसीपी करने वालों के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल ने सख्त कार्रवाई की है। गाड़ी संख्या 13023 हावड़ा-गया एक्सप्रेस में चेन पुलिंग कर रहे कुल 09 व्यक्तियों को बुधवार को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरपीएफ थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ने बताया कि तिलैया होम सिग्नल के समीप गाड़ी संख्या 13023 हावड़ा-गया एक्सप्रेस में लगातार यह शिकायत मिल रही थी कि कुछ लोग जानबूझकर अनधिकृत रूप से ट्रेन की चेन खींचकर उतर जाते हैं। इस तरह की हरकतों से ट्रेनों के परिचालन समय पर असर तो पड़ता ही है, साथ ही अन्य रेल यात्रियों को भी भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस कारण आरपीएफ थानाध्यक्ष महेंद्र कुम...