नवादा, अगस्त 31 -- Nawada News: नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के खनपुरा पंचायत के परतापुर गांव में रविवार को झारखंड पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई गिरिडीह जिले के ईसरी थाना क्षेत्र स्थित जमामो मंदिर में श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन चोरी के मामले में हुई। गिरफ्तार लोगों में परतापुर निवासी विक्की मिश्रा के पुत्र ट्विंकल मिश्रा, उनकी पत्नी मुस्कान कुमारी और सावित्री देवी शामिल हैं। तिसरी पुलिस तीनों को सिरदला थाना लेकर पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अपने साथ झारखंड ले गई। यह भी पढ़ें- Gridih News: चेन स्नैचिंग का 24 घंटे में खुलासा, एक ही परिवार के चार लोग गिरफ्तारचोरी की घटना की जानकारी झारखण्ड के ईसरी थानाध्यक्ष शंभुनंद मिश्रा के अनुसार, जमामो मंदिर में ती...