नवादा, जुलाई 21 -- Nawada News: नवादा की पुलिस फरार चल रहे अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर जिले भर में अभियान चला रही है। इसे लेकर रविवार को फरार अपराधियों के घरों की संपत्ति की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी। 20 जगहों पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी। नगर थाना समेत जिले के विभिन्न थानों में इसे लेकर अभियान चलाया गया। कई जगहों पर फरार आरोपितों ने कुर्की-जब्ती के डर से पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। यह भी पढ़ें- Khagaria News: परबत्ता: पॉस्को एक्ट के नामजद के घर हुआ कुर्कअभियान का नेतृत्व नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में अभियान चलाया गया। नगर थाने की पुलिस के समक्ष दो आरोपितों ने इस दौरान सरेंडर कर दिया। इनमें लोहानी बिगहा के रेगनी यादव की पत्नी जनकवा देवी व सिसवां गांव के स्व. राजेन्द्र सिंह का बेटा गौतम सिंह शामिल हैं।पुलिस क...