Nawada News: जिले में 14 हजार चालान लंबित, 12 करोड़ रुपये से अधिक है बकाया
नवादा, अक्टूबर 31 -- Nawada News: नवादा जिला परिवहन कार्यालय का वाहनों पर करीब 14 हजार चालान की राशि बकाया है। यह राशि 12 करोड़ से अधिक है। परिवहन विभाग का वर्ष 2021 से 12 जून 2026 तक कुल चालान 12722 लंबित था। जिसमें जुर्माने की राशि 10 करोड़ 16 लाख 99 हजार 133 रुपये थी। चालू वर्ष 2026 में उस समय तक लंबित यातायात चालन 5673 था। जिसमें 04 करोड़ 70 लाख 20 हजार 523 रुपये बकाया थे। अब ई-चालान लंबित रखने अथवा जुर्माने की राशि बकाया रखने वाले वाहन जब्त किये जाएंगे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में राज्य परिवहन आयुक्त ने इससे संबंधित जिले में निर्देश जारी किया है। जिले के डीएम, एसपी व जिला परिवहन पदाधिकारी को भेजे गये पत्र में बकाया राशि वाले वाहनों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं। जिसमें प्रथम दृष्टया वाहनों से संबंधित अभिलेखों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.