नवादा, अक्टूबर 31 -- Nawada News: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मैट्रिक सेंटअप परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। इसके आधार पर जिले में मैट्रिक की सेंटअप परीक्षा 23 नवंबर से शुरू होकर 27 नवंबर तक चलेगी। जानकारी के अनुसार,जिले के 207 हाई स्कूलों में आयोजित होने वाली इस परीक्षा में करीब 38 हजार छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर शिक्षा विभाग और स्कूल स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सेंटअप परीक्षा के बाद 28 नवंबर से प्रायोगिक परीक्षा शुरू होगी। मैट्रिक की वार्षिक बोर्ड परीक्षा से पहले सेंटअप परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों की तैयारी का आकलन किया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित हाई स्कूलों में परीक्षा के संचालन की व्यवस्था की जा रही है। यह भी पढ़ें- Bagaha News: 19 से 28 नवंबर तक होगी इंटर की सेंटअप परीक्षा बिहार विद्य...