नवादा, अक्टूबर 26 -- Nawada News: जिले में मध्याह्न भोजन योजना के संचालन से संबंधित आंकड़ों के अनुसार, 22 अक्टूबर को शाम चार बजे तक जिले के कुल 1651 पात्र स्कूलों में से 1120 में ही मध्याह्न भोजन का संचालन दर्ज किया गया। यह कुल स्कूलों का करीब 68 प्रतिशत है। वहीं, शेष 531 स्कूलों में संचालन दर्ज नहीं हुआ, जो कुल पात्र स्कूलों का करीब 32 प्रतिशत है। मध्याह्न भोजन योजना निदेशालय ने ई-शिक्षाकोष पोर्टल पर दर्ज आंकड़ों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा के बाद नवादा समेत कई जिलों में कम प्रगति पर नाराजगी जताई है। समीक्षा में पाया गया कि नवादा में निर्धारित समय तक 85 प्रतिशत स्कूलों में भी मध्याह्न भोजन संचालन का आंकड़ा नहीं पहुंच सका। जबकि सभी स्कूलों में योजना का संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। निदेशक विनायक मिश्र की ओ...