नवादा, सितम्बर 23 -- Nawada News: जिले के प्रारंभिक स्कूलों में कक्षा तीन से आठ तक के विद्यार्थियों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया। जिले के सभी 194 संकुल संसाधन केंद्र (सीआरसी) पर अंतर-विद्यालय शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति कर कॉपियों की जांच कराई जा रही है। मूल्यांकन कार्य 25 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दौरान करीब 72 हजार उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी। यह भी पढ़ें- Siwan News जीरादेई के 16 संकुल संसाधन केन्द्रों पर अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शुरूमूल्यांकन की प्रक्रिया मूल्यांकन में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए विद्यार्थियों की कॉपियों की जांच उनके अपने विद्यालय के शिक्षकों से नहीं कराई जा रही है। इसके लिए दूसरे विद्यालयों के शिक्षकों को संकुल स्तर पर प्रतिनियुक्त किया गया है। प्रत्येक स...