नवादा, सितम्बर 30 -- Nawada News: नवादा जिले की सभी ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों को एक ही छत के नीचे तमाम प्रशासनिक और स्थानीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पंचायत सरकार भवन के निर्माण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। जिले की सभी 182 ग्राम पंचायतों में पंचायत सरकार भवन के निर्माण का लक्ष्य निर्धारित है, जिसके सापेक्ष ​कुल निर्मित भवनों की संख्या 68 है, जबकि यह संचालित भी हो रहे हैं। हालांकि यहां सारी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। इनके अलावा ​निर्माणाधीन भवन 40 हैं, जबकि ​स्वीकृति हेतु शेष 03 भवन हैं। ​जिला पंचायती राज पदाधिकारी अमरनाथ कुमार ने बताया कि ​पंचायत सरकार भवनों का निर्माण अलग-अलग कार्यपालक एजेंसियों के माध्यम से कराया जा रहा है। ​ग्राम पंचायतों द्वारा कुल 18 भवनों का निर्माण पूर्ण कर लिया गया है तथा ये सभी 18 भवन वर्तमान मे...