नवादा, सितम्बर 29 -- Nawada News: ​नवादा जिले में ग्रामीण प्रशासन को एक ही छत के नीचे लाकर मिनी सचिवालय का सपना साकार करने की योजना अब भी अपनी राह तलाश रही है। जिले की कुल 182 ग्राम पंचायतों में से अब तक 65 पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। वहीं, 40 पंचायतों में निर्माण कार्य अलग-अलग चरणों में प्रक्रियाधीन है। प्रशासन के स्तर पर चरणबद्ध तरीके से भवनों के निर्माण का लक्ष्य तय किया जा रहा है। राहत की बात यह है कि जिले में सिर्फ 03 पंचायतों को छोड़कर बाकी सभी जगहों पर जमीन चिह्नित की जा चुकी है, लेकिन जहां भवन बन भी गए हैं, वहां संसाधनों की घोर कमी और प्रशासनिक उदासीनता के कारण ग्रामीणों को उम्मीद के मुताबिक सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। ​कई पंचायतों में भवन का ढांचा खड़ा हो जाने के बावजूद बैंक, पोस्ट ऑफिस औ...