नवादा, सितम्बर 6 -- Nawada News: शनिवार को जिलेभर में शिक्षक दिवस की धूम रही। इस अवसर पर नवादा शहर समेत सभी प्रखंडों के सरकारी और गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में कार्यक्रम की धूम रही। पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने की बात कही। जिले में विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। पकरीबरावां प्रखंड में उल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। शिक्षक दिवस को लेकर विद्यालय के बच्चों में काफी उत्साह देखा गया। अहले सुबह से ही बच्चे शिक्षक दिवस की तैयारी में लगे गए। प्राथमिक विद्यालय सुदनपुर उर्दू में विद्यालय के प्रधान शिक्षक डॉ. मुकेश कुमार सिन्हा एवं शिक्षकों ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर माल्यार्पण किया ...