नवादा, अक्टूबर 1 -- Nawada News: जिले के 14 प्रखंडों में संचालित 18 मॉडल स्कूलों की व्यवस्था और शैक्षणिक गतिविधियों की बुधवार को नोडल अधिकारियों ने जांच की। जिला प्रशासन की ओर से स्कूलवार जिम्मेदारी दिए जाने के बाद अधिकारियों ने संबंधित स्कूलों में पहुंचकर पढ़ाई, विद्यार्थियों की उपस्थिति, अनुशासन और उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया। यह भी पढ़ें- Nawada News: तकनीकी शिक्षा का लाभ उठाएं बच्चे : डीटीओनिरीक्षण प्रक्रिया निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नियमित कक्षाओं के संचालन के साथ स्कूलों में चल रही विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। लाइव क्लास, विज्ञान प्रयोगशाला, आईसीटी लैब और आईएसएम लैब के संचालन पर भी विशेष ध्यान दिया गया। कक्षा नौवीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के ल...