नवादा, सितम्बर 20 -- Nawada News: जिले के 13 उत्कृष्ट शिक्षकों को शनिवार को जिला शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) के सभागार में आयोजित समारोह में शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों ने चयनित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Nawada News: शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान वाले शिक्षक आज होंगे सम्मानितसम्मान समारोह इस दौरान डीईओ दीपक कुमार ने शिक्षकों से हर दिन सृजनात्मक कार्य करने और सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की अपील की। डीईओ ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने तक सीमित नहीं रहें, बल्कि बच्चों की प्रतिभा को पहचानकर उसे निखारने का प्रयास करें। विद्यालय में सकारात्मक और रचनात्मक वातावरण तैयार करने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने क...