नवादा, नवम्बर 3 -- Nawada News: लोकआस्था और सूर्य उपासना का महान पर्व छठ परदेस में कमाने-खाने वालों को हर साल खींचकर अपनी माटी की ओर ले आता है। लेकिन अपनों के पास पहुंच कर पर्व मनाने की यह लालसा इस बार भी भीषण पीड़ा और दुश्वारियों के साथ पूरी हो रही है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पंजाब, सूरत और बेंगलुरु जैसे महानगरों से नवादा लौटने वाले श्रद्धालुओं व प्रवासियों के लिए सफर किसी अग्निपरीक्षा से कम साबित नहीं हो रहा है। आलम यह है कि ट्रेनों में तिल रखने की जगह नहीं है, बसों में मनमाने तरीके से ढाई-तीन गुना तक किराया वसूला जा रहा है और फ्लाइट्स के आसमान छूते किराए के आगे आम आदमी बेबस है। वर्तमान में प्रवासियों के सामने सबसे बड़ा संकट टिकट की टेंशन का है। ट्रेन, बस से लेकर फ्लाइट तक के किराए में इस कदम उछाल आया है कि यात्रियों की जेब पर भारी बोझ ...