नवादा, अगस्त 6 -- Nawada News: मोहर्रम के ठीक 40 दिन बाद इमाम हुसैन की याद में चेहल्लुम का आयोजन हुआ। बुधवार की अहले सुबह ताजिया उठाया गया। बुंदेलाबाग में सभी ताजिए का जुटान हुआ और शाम पांच बजे कर्बला के लिए रवानगी की तैयारी रही। लेकिन, तीसरे पहर से काफी तेज बारिश के कारण ताजिया जुलूस निकालना संभव नहीं हो सका। अंतत: किसी प्रकार जैसे-तैसे कर ताजिया उठाया गया और डीएम आवास के समीप कर्बला में ताजियों का पहलाम कर दिया गया। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: चेहल्लुम पर फुल्ली में निकला ताजिया जुलूस बारिश का प्रभाव मौके पर बुंदेलाबाग में लगने वाला मेला भी बुरी तरह से बाधित हो गया और भीड़ नहीं पहुंच सकी। हालांकि, ताजिया बिठा कर सभी मुस्लिमों ने नेयाज फातेहा का रिवाज पूरा किया, जबकि कर्बला में कुरानखानी तथा कुलपन हुआ। चेहल्लुम पर मोहर्रम की तरह ताजिया का...