Nawada News: गोविन्दपुर में कोयला लदा ट्रक जब्त,14 लाख जुर्माना
नवादा, अक्टूबर 15 -- अवैध कोयला परिवहन पर कार्रवाई Nawada News: नवादा खनन विभाग व स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध खनन व परिवहन के आरोप में कोयला लदे एक ट्रक को जब्त कर लिया। घटना मंगलवार की शाम थाली थाना क्षेत्र के गोविन्दपुर-बरेव पथ पर अवनैया पहाड़ के समीप की है। जब्त ट्रक पर कोयला लदा हुआ पाया गया। परंतु खनन टीम द्वारा वाहन की जांच के क्रम में ट्रक चालक द्वारा कोयला खनन व परिवहन से संबंधित कोई चालान प्रस्तुत नहीं किया गया। ट्रक पर ओवरलोड कोयला लदा हुआ पाया गया। आशंका है कि ट्रक चालक द्वारा झारखंड से अवैध रूप से कोयला का परिवहन किया जा रहा था। ट्रक का वजन खनन टीम द्वारा धर्मकांटा पर कराया गया। ट्रक का कुल वजन कोयला समेत 64440 केजी पाया गया। इसके बाद 14 चक्का ट्रक निबंधन संख्या- बीआर 27 जी 7111 जब्त कर थाली थाने को हैंडओवर कर दिया गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.