नवादा, सितम्बर 8 -- Nawada News: दस दिवसीय गणेशोत्सव को लेकर नवादा जिले भर में श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर है। रिद्धि-सिद्धि के दाता भगवान श्री गणेश के आगमन को लेकर पूरे जिले में भक्तिमय माहौल बन चुका है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक में पूजा समितियों और श्रद्धालुओं द्वारा वृहद स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। यह भी पढ़ें- नीले रंग के गणपति की पूजा क्यों नहीं करनी चाहिए? गणेश चतुर्थी से पहले जान लेंबाजारों में हलचल बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है, जिससे चारों तरफ उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। गणेश चतुर्थी के नजदीक आते ही नवादा के मुख्य बाजारों प्रजातंत्र चौक, मेन रोड, पुरानी बाजार और विजय बाजार में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है। गणोशोत्सव की तैयारियों के बीच स्थानीय कारीगरों और मूर्तिकारों द्वारा निर्मित ...