नवादा, अक्टूबर 14 -- Nawada News: शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर नरहट प्रखंड के ऐतिहासिक एवं प्रसिद्ध खनवां गांव स्थित आदिशक्ति मां महारानी के दरबार में आस्था, अध्यात्म और भक्ति की एक अद्‌भुत और मनोरम बयार बह रही है। दूर-दराज के गांवों और अन्य राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का यह केंद्र वर्षों से जन-जन की मनोकामनाएं पूरी करने का एक प्रमुख पावन स्थल बना हुआ है। नवरात्रि के इन पवित्र दिनों में यहां मां के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है। ​खनवां स्थित आदिशक्ति मां महारानी मंदिर का इतिहास बेहद प्राचीन और गौरवशाली रहा है। बुजुर्गों और मान्यताओं के अनुसार, प्राचीन काल में जब यह पूरा क्षेत्र एक घना और बीहड़ जंगल हुआ करता था, तब सबसे पहले पनिहार जाति के लोग मां महारानी की विधिवत पूजा...