Nawada News: कोर्ट के आदेश की अवहेलना में प्रभारी एचएम समेत छह पर केस
नवादा, जुलाई 15 -- Nawada News: कोर्ट के आदेश की अवहेलना के आरोप में त्रिलोकी बिगहा प्राथमिक विद्यालय के तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक समेत छह लोगों के विरुद्ध नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया है। मुफस्सिल थाने के सब इंस्पेक्टर मिथिलेश कुमार सिंह द्वारा सोमवार को दर्ज प्राथमिकी में कोर्ट के आदेशों की अवहेलना, सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं पुलिस पदाधिकारी तथा बल के साथ गाली-गलौज, दर्व्यवहार व मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। 13 जुलाई को दर्ज कांड संख्या-718/26 में प्रभारी प्रधानाध्यापक रणधीर कुमार, उसके भाई श्यामसुंदर यादव व रणधीर कुमार की दूसरी पत्नी अनुराधा देवी को नामजद किया गया है। जबकि इनके 2-3 अन्य सहयोगियों को भी मामले में आरोपित किया गया है। सभी आरोपित मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भलुईया टांड़ के रहने वाले बताये जाते हैं। सब इंस्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.