Nawada News: कॉलेज की जमीन चयन के विरोध में महाधरना, बंद रहा रोह बाजार
नवादा, अक्टूबर 6 -- Nawada News: राजकीय डिग्री महाविद्याल रोह के भवन निर्माण के लिए प्रखंड मुख्यालय रोह से करीब सात किलोमीटर दूर टांड़ पर जमीन का चयन किये जाने से नाराज लोगों ने आंदोलन तेज कर दिया है। कॉलेज भवन सुदूरवर्ती क्षेत्र में बनाने के प्रयास के विरोध में सोमवार को रोह बाजार की सभी दुकानें बंद रहीं और हरेक वर्ग के लोगों ने सड़क पर बैठकर विरोध जताया। जिसके कारण स्टेट हाइवे संख्या 82 पर घंटों आवागमन बाधित रहा। धरना-प्रदर्शन में इलाके के प्रबुद्ध नागरिकों के साथ युवाओं एवं भारी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
प्रदर्शन का उद्देश्य विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने सुदूरवर्ती क्षेत्र में कॉलेज भवन निर्माण के लिए जमीन चयन पर नाराजगी जताई और प्रखंड मुख्यालय रोह के आसपास कॉलेज भवन निर्माण के समर्थन में जमकर नारे लगाए। सड़क पर बैठकर वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.