नवादा, जुलाई 14 -- Nawada News: कौआकोल प्रखंड में बिस्कोमान केंद्र फुलडीह मोड़ फरहेदा पर खाद वितरण को लेकर किसानों ने प्रबंधक पर धांधली का आरोप लगाया है। किसानों का कहना है कि खाद वितरण में पारदर्शिता नहीं बरती जा रही है, जिससे कई जरूरतमंद किसानों को खाद मिलने में परेशानी हो रही है। किसानों के बजाय व्यवसायियों को खाद दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: यूरिया के लिए भटक रहे किसान, कहीं सर्वर ठप तो कहीं ओवररेटिंग का खेलआरोपित प्रबंधन बिन्दीचक गांव के किसान राधेश्याम सिंह, इन्द्रदेव यादव तथा रामपुर बलुआ गांव के किसान रामविलास सिंह ने आरोप लगाया कि खाद वितरण में मनमानी की जा रही है। उनका कहना है कि वे चार दिनों से घंटों कतार में खड़े होकर खाद मिलने का इंतजार कर रहे हैं। बावजूद आज तक उन्हें खाद नहीं मिल सका है। जबकि कुछ ऊंची पहुंच तथ...