Nawada News: कार की टक्कर से मासूम पोती की मौत, दादा घायल
नवादा, अगस्त 17 -- Nawada News: थाना क्षेत्र के दोपटा मोड़ के समीप शनिवार की सुबह अनियंत्रित कार की टक्कर से पोती की मौत हो गई, जबकि दादा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान दोपटा गांव के बिगहा निवासी मुकेश राजवंशी की पांच वर्षीय पुत्री राखी कुमारी के रूप में की गई है। वहीं घायल दादा राजकुमार राजवंशी बताए गए हैं।
घटना का विवरण बताया जाता है कि राखी अपने दादा के साथ शौच के लिए सड़क किनारे गए थे। वापस लौटते समय नवादा की ओर से आ रही एक काले रंग की कार ने दोनों को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया। ड्यूटी में रहे चिकित्सक डॉ. श्याम नंदन प्रसाद ने बताया कि अस्पताल लाए जाने पर राखी कुमारी अचेत अवस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.