Nawada News: कांसा-पीतल के साथ ही स्टील के बर्तनों की जमकर हुई खरीदारी
नवादा, नवम्बर 7 -- धनतेरस पर नवादा के बाजारों में खरीदारी Nawada News: धनतेरस पर नवादा शहर का बर्तन बाजार भी ग्राहकों की भीड़ से गुलजार दिखा। शहर के मेन रोड, ठठेरी गली में बर्तनों की खरीदारी के लिए लोगों की कतार लगी रही। कई लोग घरेलू उपयोग के लिए बर्तनों की खरीदारी करते दिखे तो कई लोग पूजा के लिए पीतल और कांसा के बर्तन खरीदते नजर आए। हालांकि कांसा-पीतल की तुलना में घरेलू उपयोग के लिए स्टील के बर्तनों की ज्यादा खरीदारी हुई। किचेन के लिए स्टील का रैक, थाली, कटोरी, ग्लास, प्लेट, किचेन शेट के साथ ही विभिन्न कंपनियों के थाली, प्लेट, कटोरी और चम्मच की बिक्री हुई। इसके अलावा पूजा के लिए पीतल के बर्तन, दीपक, लोटा, गिलास, थाली की खरीदारी हुई। कई लोगों ने आगामी छठ महाव्रत को देखते हुए पूजा के लिए पीतल के बर्तनों की खरीदारी की तो कई लोगों ने लगन को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.