नवादा, सितम्बर 8 -- Nawada News: नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत कहुआरा पंचायत के कहुआरा गांव में पिछले करीब आठ दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित है। जलापूर्ति ठप होने से ग्रामीणों के सामने पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि जिस जल मीनार का निर्माण लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया गया था, वह इन दिनों महज शोभा की वस्तु बनकर रह गई है। इस गांव में कुछ छह वार्ड हैं। वार्ड संख्या दो, तीन और चार कहुआरा डीह तथा वार्ड संख्या पांच, छह और सात कहुआरा के नाम से जाना जाता है। छहों वार्डों में करीब छह हजार की आबादी निवास करती है। इतनी बड़ी आबादी पेयजल संकट से जूझ रहा है। जबकि जल ही जीवन है।

जलापूर्ति की समस्या ग्रामीणों का कहना है कि विभागीय अधिकारियों के अनदेखी के कारण यह हाल बना हुआ है। जलापूर्ति बाधित होने के ...