Nawada News: करंट लगने से युवक की गई जान, मचा कोहराम
नवादा, अगस्त 5 -- Nawada News: रजौली प्रखंड क्षेत्र की लेंगुरा पंचायत अंतर्गत बिजवन गांव के काशीचक मोहल्ले में सोमवार की रात करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बिजवन काशीचक निवासी सुधीर राजवंशी के 28 वर्षीय पुत्र संतोष कुमार के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि संतोष रात करीब 9 बजे शौच के लिए घर से बाहर निकला था। इसी दौरान बिजली के खंभे के पास वह करंट की चपेट में आ गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी घटना की जानकारी मिलते ही विधायक विमल राजवंशी रात में ही अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों आशुतोष कुमार और विकास राम से पूरी घटना की जानकारी ली। परिजनों ने बताया कि गांव में घरों के ऊपर से एलटी तार बेहद जर्जर हालत में लटके हुए हैं। इसकी शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.