नवादा, अगस्त 11 -- Nawada News: नवादा के जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) रंजीत कुमार के नेतृत्व में जिले के विभिन्न जगहों पर अतिक्रमण व अवैध पार्किंग को लेकर सोमवार को अभियान चलाया गया। इसके तहत रजौली-बख्तियारपुर फोरलेनिंग एनएच-20 मार्ग पर नवादा के मुफस्सिल इलाके में अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया गया। जबकि नगर व हिसुआ इलाके में अवैध पार्किंग को लेकर वाहनों पर जुर्माना किया गया। ताजा घटनाक्रम में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के आलोक में डीएम रवि प्रकाश के निदेशानुसार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-20 पर अवैध पार्किंग व अतिक्रमण के विरुद्ध जिला प्रशासन के सहयोग से एनएचएआई द्वारा अभियान चलाया गया। इस दौरान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नहरपर, आमीपुर व ओढ़नपुर इलाके में कई स्थाई व अस्थाई संरचना को जेसीबी के सहयोग से हटाया गया। यह भी पढ़ें- एनएच की जमीन में बने...