नवादा, अगस्त 24 -- Nawada News: गोविंदपुर प्रखंड के थाली थाना क्षेत्र के कोरिऔना गांव में अज्ञात चोरों ने एक साथ चार बंद घरों को निशाना बनाया। चोर घरों का ताला तोड़कर अंदर घुसे और नगदी समेत लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, कोरिऔना गांव निवासी स्व. महेश प्रसाद के पुत्र अभिषेक कुमार, स्व. श्यामसुंदर पाण्डेय की पत्नी उषा देवी, स्व. बालमुकुंद पाण्डेय के पुत्र अजय पाण्डेय तथा स्व. भागीरथ पाण्डेय के पुत्र मुकेश पाण्डेय के बंद घरों को चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोरों ने घरों के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ने के बाद कमरों में रखी अलमारी और बक्सों को ताला तोड़कर खंगाला और नगदी व सोने चांदी के जेवरात समेत लाखों रूपया के कीमती सामान लेकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- Latehar News: घर का ताला त...