नवादा, अक्टूबर 1 -- Nawada News: बकाया खनिज राजस्व का दंश झेल रहे ईंट-भट्ठा संचालकों के लिए सरकार ने राहतभरी पहल की है। वन टाइम सेटलमेंट (एक मुश्त समाधान) योजना के तहत पात्र ईंट-भट्ठा संचालकों को बकाया राशि पर लगने वाले ब्याज से राहत मिलेगी। संचालकों को निर्धारित एकमुश्त समाधानित राशि जमा करनी होगी। इसके बाद नीलाम पत्र वाद के निपटारे की प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। यह भी पढ़ें- ईंट-भट्ठा संचालन के लिए विनियमन शुल्क जमा करना अनिवार्य योजना की जानकारी योजना का अधिक से अधिक लाभ ईंट-भट्ठा संचालकों को मिल सके, इसे लेकर जिला खनन पदाधिकारी प्रत्यय अमन ने बुधवार को जिला ईंट-भट्ठा उद्योग संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में योजना की पात्रता, राशि जमा करने की प्रक्रिया और नीलाम पत्र वाद के निपटारे से जुड़ी जानकारी दी गई। बताया जाता है कि ज...