Nawada News: आपराधिक घटनाओं की तरह गंभीर है साइबर अपराध, रहें सजग
नवादा, जुलाई 22 -- Nawada News: साइबर स्मार्ट मंगलवार अभियान के अंतर्गत मंगलवार को एसएन सिन्हा कॉलेज के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रवि प्रकाश और एसपी अभिनव धीमान ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन थानाध्यक्ष पंकज सैनी ने किया। जिला पदाधिकारी ने कहा कि साइबर अपराध भी चोरी, ठगी एवं अन्य आपराधिक घटनाओं की तरह एक गंभीर अपराध है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार लोग अपने घर एवं संपत्ति की सुरक्षा के प्रति सजग रहते हैं, उसी प्रकार डिजिटल दुनिया में भी सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को साइबर अपराधों के दुष्परिणामों के बारे में अवश्य बताएं तथा उन्हें सुरक्षित इंटरनेट एवं सोशल मीडिया के उपयोग के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि बच्चों को यह समझाना आवश्यक है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.