नवादा, अक्टूबर 17 -- Nawada News: दुर्गापूजा के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ और शहर में सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। इसके तहत नवादा नगर क्षेत्र में 12 स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाकर वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित किया गया है। नवादा के डीएम व एसपी द्वारा इस आशय के जारी संयुक्त आदेश के मुताबिक 17 अक्टूबर 2026 की शाम चार बजे से 20 अक्टूबर तक इन स्थानों से वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। जिससे भारी वाहन व छोटे वाहनों के शहर में प्रवेश पर पूरी तरह से रोक रहेगी। प्रशासन का उद्देश्य पूजा पंडालों के आसपास भीड़ नियंत्रित करने के साथ ही जाम की समस्या से निपटना और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कर शहर में सुरक्षित व सुविधाजनक पूजा का माहौल कायम करना है। यह भी पढ़ें- Nawada News: सख्त संदेश:नहीं बख्शे जाएं...