नवादा, सितम्बर 30 -- Nawada News: रजौली प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय में मंगलवार से शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए आईसीटी लैब (बूट मॉडल) संबंधित 40 घंटे का ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया गया। मिली जानकारी के अनुसार जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देश पर विद्यालय में यह प्रशिक्षण 29 सितंबर से 10 अक्टूबर तक कार्य दिवसों में दिया जाना है। इसी क्रम में मध्य विद्यालय रजौली में मंगलवार को प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। इस दौरान विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक शेषांग कुमार के नेतृत्व में प्रशिक्षण कार्यक्रम चला।

प्रशिक्षण की जानकारी प्रशिक्षण में विद्यालय की चार शिक्षिकाएं रजनी शर्मा, शिल्पी रानी, कुमारी कंचनमाला एवं शोभा कुमारी शामिल रहीं। प्रधानाध्यापिका ममता रानी ने बताया गया कि यह प्रशिक्षण कुल 8 दिनों तक चलेगा और कुल 40 घंटे का होगा। प्रशिक...