Nawada News: आईजी से मिलने गयाजी जा रहा था रजौली का नंदू
नवादा, अगस्त 24 -- Nawada News: बहन के लिए न्याय की लड़ाई लड़ते-लड़ते एक भाई की जान चली गई। आरोप है कि दहेज के लिए बहन की हत्या करने वाले उसके ससुराल वालों ने ही इस वारदात को अंजाम दिया है। मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। रजौली थाना क्षेत्र की जोगियामारण पंचायत के केन्दुआ गांव निवासी 28 वर्षीय नंदू यादव का शव शनिवार की दोपहर नरहट थाना क्षेत्र के हासापुर गांव के पास रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में मिला था। घटना की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
भाई की शिकायत मृतक के भाई गुड्डू कुमार ने बताया कि चार साल पहले उनकी एकलौती बहन विनीता कुमारी की शादी नेमदारगंज थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी दयानंद यादव के पुत्र सोनू कुमार से हुई थी। वर्ष 2025 के अंत में गउना भी हुआ था और तबसे विनीता अपने ससुराल रह रही थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.