नवादा, अक्टूबर 8 -- Nawada News: रजौली अनुमंडल क्षेत्र में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ खनन विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए अवैध गिट्टी व बालू लदे वाहनों को जब्त किया है। खनन निरीक्षक आजाद पासवान तथा रजौली थानाध्यक्ष रणजीत कुमार के नेतृत्व में चले इस अभियान के तहत रजौली थाना क्षेत्र के सिमरकोल मोड़ से एक गिट्टी लदा ट्रैक्टर जब्त किया गया है, जिस पर खनन विभाग ने 1.35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। दूसरी ओर थाली थाना क्षेत्र से गिट्टी लदे एक ट्रक को भी पकड़ा गया है, जिस पर 10 लाख 68 हजार का जुर्माना लगाया गया। वहीं अवैध बालू का परिवहन कर रही दो जुगाड़ गाड़ी को भी जब्त कर उस पर लगभग 25,000 रूपये की दंडात्मक कार्रवाई की गई है। खनन निरीक्षक ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन और बिना वैध कागजात के खनिजों के परिवहन पर यह दंडात्मक कार्...