नवादा, अगस्त 12 -- Nawada News: पकरीबरावां थाना क्षेत्र के पोकसी गांव में पुलिस ने मंगलवार को अर्थी से एक विवाहिता का शव बरामद किया। मृतका की पहचान पोकसी गांव निवासी अभिमन्यु कुमार की 20 वर्षीया पत्नी स्वाति सिन्हा के रूप में की गई है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता हजारी प्रसाद ने पति, सास, ससुर एवं पति पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष रंजन चौधारी ने बताया कि मृतका के मायके वाले ने पुलिस को सूचना दी कि विवाहिता की हत्या कर उसकी लाश को जलाने के लिए ले जाया गया है। पुलिस ने अर्थी से लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया है।

मामले की जांच उन्होंने बताया कि मृतका के पिता ने विवाहिता के ससुराल वालों पर सल्फास खिलाकर उसकी हत्या कर देने का आरोप लगाया है। इस संबंध में चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।...