नवादा, अक्टूबर 6 -- Nawada News: जिले में वासभूमिहीन परिवारों को जमीन का अधिकार देने के लिए जिला प्रशासन ने अभियान बसेरा की पहल की है। जिलाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देश पर जिले के सभी अंचल कार्यालयों और पंचायत सरकार भवनों में अगले आदेश तक विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य संभावित वासभूमिहीन लाभुकों से आवेदन प्राप्त कर उन्हें त्वरित पावती रसीद उपलब्ध कराना है। ​सोमवार को अनायास जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में संभावित लाभुकों के बड़ी संख्या में पहुंच जाने पर उपजी अफरा-तफरी वाली स्थिति के बाद जिला प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि भूमि प्राप्त करने के लिए उन्हें पटना या जिला मुख्यालय नवादा जाने की बिल्कुल आवश्यकता नहीं है। इच्छुक लाभुक अपने संबंधित अंचल कार्यालय या पंचायत सरकार भवन में ही जाकर आसानी से आवेदन जमा कर स...