नवादा, अगस्त 9 -- Nawada News: प्रखण्ड संसाधन केंद्र पकरीबरावां में शनिवार को विभिन्न विद्यालयों के प्रधानों की बैठक हुई। बैठक दो शिफ्टों में हुई।

बैठक की प्रक्रिया प्रथम शिफ्ट में प्राथमिक विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों एवं द्वितीय शिफ्ट में मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की गई। बीईओ राहुल रंजन ने अपार आईडी बनाने पर जोर दिया। कहा कि सभी बच्चों का अपार आईडी बनना जरूरी है। कहा गया कि जिन बच्चों का आधार बनने में परेशानी हो रही है। उनके अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों का आधार बनवाने में सहयोग करें। बच्चों के एफआरएस के लिए रजिस्ट्रेशन करने को कहा गया। कहा गया कि एफआरएस में पकरीबरावां काफी पीछे है। बीईओ ने कहा कि जिस विद्यालय का स्थिति ठीक नहीं रहेगा, वहां के प्रधान से शोकॉज किया जाएगा।

शिक्षकों का निर्देश सभी शिक्षकों को प्रशस्...